अहरौला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026 पेश किया। इसमें कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, दुग्ध डेयरी को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। खेती में उत्पादकता बढ़ाने के लिए बजट में भारत विस्तार एआई एग्री टूल लांच करने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे जहां किसानों को फायदा होगा। वहीं सम्मान निधि और केसीसी ऋण माफ न होने पर निराश दिखे। किसानों ने बताया कि सम्मान निधि और ऋण माफ होता तो और अच्छा होता।
छोटे और सीमांत किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने बजट में विशेष जोर दिया गया है। खेती-बारी में सहायता देने की बात कही गई है। अखरोट, बादाम पायनेट की बागों को फिर से जीवित किया जाएगा।
काजू, अखरोट, नारियल के किसानों को बढ़ावा देने के लिए कुछ घोषणा की गई है। किसानों को उम्मीद थी खाद, बीज पर किसानों को अच्छी सब्सिडी मिलेगा और केसीसी ऋण माफ होगा, लेकिन इस तरह की कोई घोषणा नहीं की गई।-अनिल सिंह किसान
एआई एग्री टूल लांच करने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे खेतों की उत्पादकता तो बढ़ेगी। लेकिन सम्मान निधि बढ़ाई गई होती, कम ब्याज पर ऋण मिलने की घोषणा होती तो और अच्छा होता।- अवधेश सिंह, किसान
इस बजट से किसानों को काफी उम्मीदें थी कि कुछ खास मिलेगा। अखरोट, बादाम, नारियल, काजू की खेती करने वाले किसानों पर सरकार ने ध्यान दिया है लेकिन अन्य किसानों पर नहीं। इससे किसानों में निराशा है।- कोमल प्रजापति, किसान
इधर के किसान खास तौर पर धान, गेहूं, गन्ना की खेती करते हैं। इन फसलों के लिए बजट में कुछ नहीं हुआ। काजू, बादाम, नारियल के किसानों की तरह ही सरकार को बजट में इन किसानों को भी फोकस करना चाहिए था।- रामदास चौहान, किसान