फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक की बात में उठे स्कूलों में प्रवेश, आबादी, जमीन विवाद के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 10 महिलाओं ने स्कूल में प्रवेश, आबादी, जमीन विवाद की जैसे मामले उठाए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता नीलम पांडेय निवासी सिविल लाइन ने आर्थिक स्थिति का हवाल देते हुए अपनी बच्ची चारू पांडेय का (कक्षा-6) में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अनुरोध किया। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी से आवेदन पर पहल के लिए कहा। इसी तरह से शिकायतकर्ता फूलमती देवी निवासी दयालपुर तहबरपुर ने बताया कि उसकी हौदी, खूंटा तोड़ दिए हैं। प्रेमशिला कुमारी निवासी ग्राम हजुल्लहपुर, संगीता वर्मा निवासी मेंहनगर, छेदी यादव, विल जहां सकरामऊ, दुईजा, मालती, शिवशक्ति और सविता कन्धरापुर ने भी अपनी शिकायत दर्ज कराई। संबंधित अधिकारियों को शिकायत के निवारण के निर्देश दिए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव ने बताया कि महिलाओं से संबंधित एक वर्ष में 400 शिकायतें आई हैं। इसमें 200 आवेदन निस्तारित किए गए । डीएम ने कहा कि जो भी आवेदन पत्र लंबित हैं, उसे आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे मंगलवार को बैठक होगी। इस अवसर पर सीओ सिटी राजेश तिवारी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक राजेश, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, महिला कल्याण अधिकारी प्रिती उपाध्याय, जिला समन्वयक अन्नु सिंह, वन स्टाप सेंटर के मैनेजर सरिता पाल, केस वर्कर ममता यादव, रंजना मिश्रा, स्टाफ नर्स पिंकी सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें