फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने राजस्व, पेंशन, भूमि समेत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं प्रमुखता से रखीं।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान और कल्याण के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। बैठक में अधिकारियों को विभागीय समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कराने को कहा गया। इससे पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें