अहरौला। क्षेत्र के असिलाई बुजुर्ग में सोमवार सुबह लगभग 10 बजे निर्माणाधीन में लोहे का ढांचा राजगीर मिस्त्री के ऊपर गिर गया।
इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खजुरी धनेजपट्टी गांव निवासी सुरेश (50) राजगीर मिस्त्री का काम करता था क्षेत्र के असिलाई बुजुर्ग में नीरज चौहान के निर्माणाधीन मकान में बीम बनाने के लिए लोहे का ढांचा लगा रहा था। इसी बीच ढांचा उसके ऊपर गिर गया।
ढांचा गिरने से सुरेश के सिर में चोट लग गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। सुरेश दो बेटों और दो बेटियों का पिता था। भाई फूलचंद ने अहरौला थाने पर तहरीर दी है।