वहीं प्रवीण दुबे सगड़ी तहसील के नाटे पट्टी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने क्रिकेट का ककहरा नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच भानू शर्मा और भूपेंद्र वीर सिंह के सानिध्य में सीखा। प्रवीण दुबे ने 2016 में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के साथ आईपीएल कैरियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़े हैं।