फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांचकर्ता के सामने पीड़ित को पीटा

Fri, 02 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने ही मनबढ़ों ने शिकायकर्ता को पीट दिया। मारपीट होता देख अधिकारी और कर्मचारी मौके से  भाग गए। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


निजामाबाद थाना क्षेत्र के घोरीपुर नई सड़क निवासी अबूशाद का नाम मतदाता सूची में नहीं था। दो महीने पूर्व उसने डीएम और एसडीएम को सूची में नाम दर्ज कराने के लिए कई बार आवेदन दिया मगर एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके विरोध में उसने तहसील परिसर में धरना भी दिया। बावजूद उसकी किसी ने नहीं सुनी। थक-हारकर अबूशाद ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने एसडीएम निजामाबाद को जांचकर आख्या देने का आदेश जारी किया। शुक्रवार की सुबह आदेश मिलने पर एसडीएम टीम के साथ गांव पहुंचे।

उन्होंने अबूशाद को मौके पर बुलाया। अबूशाद के पहुंचने पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विरोधियों ने उस पर हमला बोल दिया। हंगामा होते देख अधिकारी मौके से खिसक गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने अबूशाद को जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं, इस मामले में पूछे जाने पर एसडीएम ने बोलने पर साफ इंकार कर दिया। एसओ निजामाबाद सुरेश चंद्र ने बताया कि अबूूशाद ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें