फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: संस्कृत विद्यालयों में 58 नियुक्तियों की जांच तेज, एसआईटी ने तलब किए अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों में 58 शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों की नियुक्तियां जांच के दायरे में हैं। एसआईटी पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। एसआईटी ने डीआईओएस से नियुक्ति एवं वेतन भुगतान से जुड़े अभिलेख मांगे हैं। अभी तक मात्र 23 शिक्षकों व कर्मचारियों की पत्रावलियां भेजी जा सकी हैं। बाकी 35 लोगों की पत्रावलियां अभी नहीं मिली हैं। सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की पत्रावलियां विभाग एकत्र करने में जुटा है।
विज्ञापन



जनपद में 806 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 97 वित्त पोषित, 26 राजकीय और 683 वित्त विहीन विद्यालय हैं। इसके अलावा 37 संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। इन संस्कृत विद्यालयों में 2010 से 2025 तक 58 से अधिक शिक्षक व कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इन शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल उठते रहे हैं। नियुक्ति में फर्जीवाड़ा की शिकायत हुई तो एसआईटी को जांच सौंपी गई। एसआईटी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक व जिला विद्यालय निरीक्षक को अभिलेखों के साथ तलब किया था। डीआईओएस की ओर से सभी शिक्षकों की नियुक्ति की पत्रावलियां एकत्र की जा रही हैं। अभी तक मात्र 23 शिक्षकों के ही अभिलेख एसआईटी को सौंपे गए हैं। बाकी शिक्षकों के अभिलेख एकत्र किए जा रहे हैं। बाकी शिक्षकों के अभिलेख अब तक क्यों नहीं मिले, इसका सटीक जवाब विभाग के पास नहीं है। विभाग ने जल्द अभिलेख प्रस्तुत करने की बात कही है।



00



एसआईटी ने संस्कृत विद्यालयों में 2010 से अब तक हुई नियुक्तियों की जांच शुरू की है। 2010 से अब तक 58 शिक्षक-कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है। 58 शिक्षक व कर्मचारी एसआईटी की जांच के दायरे में आएंगे। शिक्षकों से अभिलेख मांगे गए हैं। 23 शिक्षकों के अभिलेख एसआईटी को उपलब्ध करा दिए गए हैं। बाकी के शिक्षकों के अभिलेख जुटाए जा रहे हैं। जल्द अभिलेख एसआईटी को दिए जाएंगे। - उपेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें