पुलिस के मुताबिक मुख्य अभियुक्त अभिषेक गुप्ता द्वारा अब तक लगभग 10 से 15 करोड़ रुपये की राशि क्रिप्टो करेंसी में ट्रांसफर किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक गुप्ता निवासी जानकीपुरम, लखनऊ और शाश्वत अवस्थी निवासी इंदिरा नगर, लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद समस्त सामग्री को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर लिया है, जबकि स्कॉर्पियो वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर दिया है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालचपूर्ण ऑनलाइन ऑफर, अज्ञात लिंक, APK फाइल या टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर आए संदेशों से सावधान रहें। साइबर ठगी से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी साइबर थाना को दें।