फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में वाहन चोरी के अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश : रेकी कर वाहन उड़ाने वाले आठ शातिर चढ़े हत्थे

Tue, 10 Dec 2024 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

वाहन चोरों के अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि ये चोर शातिर हैं। वाहन चोरी से पहले वाहन की रेकी करते थे और बाद में वाहन चोरी की घटना को अंजाम देते थे। इन चोरों ने बाइक के बजाय उनके पार्ट को बेचने का काम शुरू कर दिया था। चोरों के पास से पुलिस ने बाइक के 118 पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बाइक के साथ पकड़े गए वाहन चोर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस ने मंगलवार को बाग लखरावं पुलिया के पास से अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के आठ सदस्यों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की सात बाइकें और बाइकों के कुल करीब 12 लाख रुपये कीमत के 118 पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपी चोरी की बाइकों के पार्ट्स अलग अलग कर बेच देते थे। मूसेपुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह व रोडवेज चौकी प्रभारी लाल बहादुर बिंद मंगलवार को बवाली मोड़ पर मौजूद थे। तभी जरिए मुखबीर सूचना मिली कि चोरी की बाइक के साथ बाग लखराव पुलिया के पास कुछ लोग खड़े हैं। पुलिस सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर जा धमकी।

विज्ञापन





पुलिस ने तीन बाइकों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अंतर्रजनपदीय चोरों में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महमौनी गांव निवासी मोनू चौहान, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ाइमा मोहल्ला निवासी बबलू चौहान, प्रमोद कुमार, मुनचुन चौहान, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दिघवनिया काजी गांव निवासी कमलेश चौहान, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों की निशानदेही पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आइमा गांव निवासी अवधेश चौहान व सठियांव निवासी संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कोकिलपार गांव निवासी अर्जुन चौहान व जहानागंज थाना क्षेत्र के इदिलपुर गांव निवासी उग्रसेन चौहान शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आजमगढ़ के आठ आरोपी हैं। इसमें छह मुबारकपुर, एक जीयनपुर व एक कप्तानगंज का निवासी है। 

प्रमोद और अर्जुन करते थे गाड़ी की रेकी और बब्लू और मोनू करते थे चोरी
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हम लोगों में प्रमोद व अर्जुन द्वारा गाड़ी की रेकी की जाती थी। इसके बाद बब्लू और माेनू को बताया जाता था जो चोरी कर मुनचुन अंकित व कमलेश के माध्यम से अवधेश चौहान के सठियांव बाजार स्थित गैराज पर लेकर जाकर उसके पार्ट्स को खोल लिया जाता था। इसके बाद उन पार्ट्स को संजय गुप्ता के संठियांव मार्केट के बाहर स्थित कबाड़ की दुकान पर ले जाकर बेच दिया जाता है। इंजन को संजय द्वारा कहीं और बेचकर हम लोगों को पैसा दिया जाता है। आरोपियों ने बताया कि अर्जुन, उग्रसेन चौहान व राज शर्मा द्वारा भी जीयनपुर, बिलरियागंज, मुबारकपुर व अन्य थानों में भी चोरियां की गई है।
विज्ञापन


इसके बारे में अर्जुन को जानकारी है। वहीं इस गिरोह का मुखिया है। आरोपियों ने जिन बाइकों को चोरी किया था उन बाइकों का मुकदमा अलग-अलग थानों में दर्ज है। इसमें सात कोतवाली, एक मुबारकपुर, एक नई दिल्ली, एक जौनपुर, एक हरियाणा, एक अज्ञात स्थान से चोरी की गई थी। इसके अलावा बिलरियागंज, जीयनपुर में बाइक की चोरी की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें