फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के हाइडिल के पास जीयनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के रामपुर (मधनापार) निवासी बिरजू राजभर (25) व रवि (18) रविवार को दोपहर 1.30 बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह बिलरियागंज हाइडिल तक पहुंचे ही थे कि जीयनपुर की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक चालकों को धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने बिरजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि का इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें