फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चला सघन चेकिंग अभियान, मचा रहा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस महकमे ने बुधवार को शहर के कई हिस्सों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दीवानी न्यायालय, कलेक्ट्रेट, विभिन्न बैंक आदि की पुलिस की टीम ने पड़ताल किया और संदिग्धों की तलाश किया। बैंकों के बाहर खड़े वाहनों की भी जांच पड़ताल की गई। जिन वाहनों में ताला नहीं बंद मिला, उसके वाहन मालिकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर एसपी सिटी पंकज कुमार पांडेय के नेतृत्व में शहर कोतवाली पुलिस ने सबसे पहले दीवानी न्यायालय परिसर से चेकिंग अभियान शुरू किया। पूरे परिसर की व्यापक जांच पड़ताल की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में खड़े वाहनों को भी चेक किया गया। इसके बाद टीम कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां भी सड़क की पटरियों पर खड़े वाहनों व संदिग्धों की जांच की गई। इसके बाद टीम विभिन्न बैंकों की शाखाओं पर पहुंची और वहां संदिग्धों की तलाश करने के साथ ही बैंकों के बाहर खड़े वाहनों को भी जांचा। जिन वाहनों के लॉक खुले मिले, उसके स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने तहसील परिसर में भी चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां लोगों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में सीओ सिटी राजेश कुमार तिवारी, शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता के साथ ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें