फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में मिली सात लाख की पुरानी करेंसी के मामले की खुफिया विभाग ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में दो दिन पूर्व बरामद हुई सात लाख रुपये के पुराने नोट मामले की जांच सीओ सिटी के नेतृत्व में खुफिया विभाग ने शुरू कर दी है। फिलहाल इसके तार नेपाल से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर पेट्रोलपंप के पास बाइकों में टक्कर हो गई थी। इसके बाद एक बाइक की डिग्गी में भर कर रखे 1000 व 500 सौ के पुराने नोट सड़क पर फैल गए थे। नोटो की गिनती करने पर यह नोट कुल सात लाख रुपये मिले। इस मामले में बाइक सवार दो युवकों अंकुर यादव व डब्बू निवासी एलवल थाना कोतवाली शहर को पुलिस ने पकड़ लिया था। इनसे पूछताछ के आधार पर एलवल मुहल्ला निवासी एक अन्य व्यक्ति ज्वाला प्रसाद उर्फ अभिषेक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ सिटी ईला मारन के नेतृत्व में खुफिया विभाग को सौंप दी गई। जांच अधिकारी ईला मारन ने बताया कि गोरखपुर जिले के गगहा निवासी सुमित से पुरानी करेंसी लाने के लिए व्यापारी ज्वाला प्रसाद ने अंकुर व डब्बू को बाइक से मोबाइल नंबर देकर भेजा था। इसके लिए उन्हें पांच-पांच सौ रुपये दिए गए। ज्वाला ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि सुमित से वह कोलकाता में मिला था। सुमित के साथ उसका एक दोस्त रवि भी है जो काफी समय से पुरानी करेंसी को खपाने का काम करता है। नेपाल में इन पुरानी करेंसी को खपाने की योजना इन लोगों द्वारा बनाई गई थी। जांच चल रही है जल्द ही और कई चेहरे इस प्रकरण में सामने आ सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें