फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीमित किसानों को मिलेगी 29.55 लाख की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमित किसानों को 29.55 लाख क्षतिपूर्ति दी जाएगी। चार मई को मुख्यमंत्री वन क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की राशि भेजेंगे।
विज्ञापन

खरीफ सीजन 2025-26 में जिले में 13441 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी धान फसल का बीमा कराया था, और प्रीमियम के रूप में 73.72 लाख रुपये जमा किया था। पीएम फसल बीमा योजना के जिला समन्वयक सोहित यादव ने बताया कि योजना के तहत किसी भी दैवीय आपदा से फसल नुकसान होने या क्रॉप कटिंग में मानक से कम उपज आने पर नुकसान का आंकलन कर बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाती है।
उन्होंने बताया कि फसल कटाई के दौरान फसल नुकसान का दावा करने वाले 10 किसानों को करीब ढाई लाख रुपये क्षतिपूर्ति उसी समय उनके खाते में भेज दी गई थी। अब क्रॉप कटिंग मेंं जिन बीमित किसानों की उपज कम आई है उनके खाते में चार मई को मुख्यमंत्री योगी वन क्लिक के माध्यम से 29.55 लाख रुपये भेजे जाएंगे। हालांकि यह राशि कितने किसानों के खाते में जाएगी, इसकी संख्या अभी कार्यालय को प्राप्त नहीं हुई है। लखनऊ से ही किसानों के खाते में सीधे पैसा जाएगा। मुख्यालय पर पांच किसानों को योजना का डेमो चेक दिया जाएगा।
विज्ञापन


व्यक्तिगत दावे के आधार पर दस किसानों को ढाई लाख की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। अब क्रॉप कटिंग के आधार पर कम उपज मिलने पर बीमित किसानों के खाते में मुख्यमंत्री द्वारा 29.55 लाख की क्षतिपूर्ति भेजी जाएगी। - सोहित यादव, जिला समन्वयक पीएम फसल बीमा योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें