फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जाम, अवैध पार्किंग और यातायात समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सुधार के लिए कई निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डाॅ. अनिल कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी पंकज श्रीवास्तव व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें जनपद के व्यापारी, पेट्रोल पंप संचालक, बैंक मित्र एवं माइक्रो फाइनेंस कर्मी शामिल रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में ई-रिक्शा चालकों की ओर से अव्यवस्थित वाहन खड़ा किए जाने, चौक क्षेत्र में जाम की समस्या, जीयनपुर क्षेत्र के अजमतगढ़ मार्केट रोड पर लगातार लगने वाले जाम, शहर में अवैध पार्किंग, भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही और बाजार क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता जैसी समस्याएं उठाईं। जिस पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं, ताकि अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। बैठक में प्रभारी निरीक्षक अभय राज मिश्रा थाना एएचटी, यातायात पुलिस, नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें