फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गन्ना पेराई पूरी होने के बाद ही मिल को बंद करने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल ने मंगलवार की शाम लगभग छह बजे सठियांव स्थित चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने पर कर्मचारी अपने-अपने काम में जुट गए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान चीनी मिल में गन्ना पेराई कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि गन्ना पेराई पूरी होने के बाद ही मिल को बंद किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने मिल हाउस, को-जनरेशन (बिजली उत्पादन), चीनी उत्पादन की गुणवत्ता और चीनी के विभिन्न प्रकारों की जानकारी ली। उन्होंने चीनी के नमूनों की जांच की और चीनी की पैकिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने गन्ना बोोआई के रकबे के बारे में पूछताछ की और बोआई क्षेत्र बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार को उन्नत प्रजातियों के गन्ने की बुआई को बढ़ावा देने के लिए कहा।
डीएम ने चीनी मिल प्रबंधन को गर्मी के मौसम में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों का कोई भी गन्ना खेतों में बाकी न रहे और जब तक सभी किसानों का गन्ना पेराई के लिए नहीं लिया जाता, तब तक मिल का संचालन जारी रखा जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम सुनील कुमार धनवंता, फेडरेशन की अधिकारी ज्योति मौर्य, जिला गन्ना अधिकारी महेंद्र कुमार, जीएम डॉ. नीरज कुमार, इसजेक कंपनी के मैनेजर वीके मिश्रा, प्रमोद सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें