फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस वाहनों व सामानों का निस्तारण करने का निर्देश

विज्ञापन
रानी की सराय थाने का निरीक्षण करते डीआईजी अखिलेश कुमार और एसपी अनुराग आर्य। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। डीआईजी अखिलेश कुमार ने मंगलवार को रानी की सराय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व लावारिस वाहनों व अन्य सामानों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया। डीआईजी के वार्षिक निरीक्षण के चलते थाने में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

थाना परिसर में पहुंचते ही डीआईजी ने सलामी गार्द में लगे पुलिस कर्मियों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात थाना परिसर का भ्रमण कर किया और लावारिस वाहनों व अन्य सामानों का जल्द से जल्द निस्तारण करा कर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआईजी ने थाना के रिकार्डो व रजिस्टरों का अवलोकन किया। इसके साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरकों का निरीक्षण किया। थाना परिसर में निर्माणाधीन बैरक के गुणवत्ता की भी उन्होंने जांच की और मानक के अनुरूप कार्य कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही डीआईजी ने सीसीटीएनएस कक्ष व महिला हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया। महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के साथ ही नियमित रूप से फीडबैक भी लें। इस अवसर पर एसपी अनुराग आर्य, सीओ सदर अभिजीत आर शंकर, सीओ नगर सिद्धार्थ तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें