फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखा पलट सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि व निलंबन का निर्देश

विज्ञापन
नगरपालिका आजमगढ़ का औचक निरीक्षण करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद आजमगढ़ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नपा कार्यालय में खामियां ही खमियां मिली। लेखा पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही निलंबित करने का उन्होंने निर्देश दिया। इसके साथ ही लेखा पलट सहायक बिना मास्क लगाए कार्यालय में मौजूद थे, जिस पर उन पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नपा कार्यालय पर मंडलायुक्त के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मंडलायुक्त ने लेखा पटल का निरीक्षण किया। पटल सहायक उत्तम कुमार मिश्र कुछ लोगों के साथ बैठे थे और कोई भी मास्क आदि नहीं लगाया था। जस पर मंडलायुक्त नाराज हुए और लेखा सहायक पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान पटल सहायक एक सप्ताह के अंदर किये गये कार्यों की जानकारी न देने, भुगतान की गयी धनराशि एवं लम्बित भुगतान की जानकारी नहीं दे पाने, प्रचलित पत्रावली के स्थान पर गत वर्ष की निष्पादित पत्रावली प्रस्तुत किए। इस पर मंडलायुक्त काफी नाराज हुए और पटल सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए निलंबित करने व चार्जशीट निर्गत करने निर्देश ईओ को दिया। निर्माण पलट के निरीक्षण में पटल सहायक युवराज द्वारा लेखा अनुभाग एवं अन्य स्तरों पर भेजे जाने वाली पत्रावलियों का अंकन नहीं किया जाना पाया गया। जिस पर उन्होंने निर्माण पटल सहायक को तत्काल पूरा विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय जहॉ कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था अत्यन्त दयनीय पाई गयी वहीं पत्रावलियों का रखा रखाव भी काफी अव्यवस्थित मिला। प्रचलित पत्रावलियों एवं विगत वर्षों में निष्पादित हो चुकीं पत्रावलियों को एक साथ रखे जाने पर भी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी स्तर से नगर पालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण एवं कार्यों की समीक्षा नहीं किये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए आगाह किया कि 10 दिन बाद किसी समय औचक निरीक्षण किया जायेगा, इस दौरान सारी व्यवस्थायें, साफ सफाई चुस्त दुरुस्त मिलनी चाहिए, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान गत दो माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण कार्यरत परिसर में अनशन कर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्यायें सुनीं। अवगत कराया गया कि ईओ द्वारा इन कर्मचारियों को एक माह का मानदेय तत्काल दिये जाने तथा शेष भुगतान दशहरा से पूर्व किये जाने की सहमति दी गयी है, परन्तु कर्मचारी तैयार नहीं हैं। इस सम्बन्ध में ईओ ने बताया कि एकमुश्त भुगतान संभव नहीं हो पा रहा है। इस पर मंडलायुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्थिति से कर्मचारियों को अवगत कराते हुए उन्हें तैयार करें। इसके साथ ही उन्होंने ईओ को समय से भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें