फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा की कटान का सर्वे करने का निर्देश

Thu, 25 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
बाढ़
विज्ञापन
कटान पीड़ितों का हाल लेने देवारा खास राजा गांव पहुंचे एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी को ग्रामीणों ने प्रशासनिक स्तर पर हो रही लापरवाही को सुनाया और कटान का दर्द बयां किया। उन्होंने अधिकारियों से सर्वे करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन ने भी गांव में हुई कटान का सर्वे कराया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि  जल्द ही मुआवजा प्रदान किया जाएगा। एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी गुरुवार को देवारा में कटान पीड़ितों और विस्थापितों का हाल लेने के लिए गांव में पहुंचे तो प्रशासन से मदद मिलने की आस में ग्रामीणों ने उन्हें पूरे गांव में घुमाया। एडीएम प्रशासन के साथ एसडीएम सगड़ी चंद्र प्रकाश सरोज, तहसीलदार सगड़ी शिवधर चौरसिया को निर्देशित कर उन्होंने गांव में हुए कटान आदि का सर्वे करने का निर्देश दिया। इस दौरान वह नदी द्वारा की जा रही मुराली का पुरवा में भी पहुंचे और कटान स्थल का निरीक्षण किया। 

ग्रामीणों से कहा कि जो भी लोग कटान की जद में हैं, वह लोग शरणार्थी शिविरों में पहुंचे। उन्होंने गांव में हुए पशु टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बीके सिंह को सभी पशुओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया। एडीएम प्रशासन ने बताया कि मुराली का पुरवा में जो कटान हो रही है, उसे रोका नहीं जा सकता है लेकिन लोगों को वहां से हटने के लिए कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही मुआवजे का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें