आजमगढ़। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने व्यापारियों को सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। व्यापारियों को अपनी दुकानों पर अच्छे किस्म के कैमरे लगवाने के सुझाव दिए गए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर की अध्यक्षता में जनपद के व्यापारी बंधु, पेट्रोल पंप एवं बैंक मित्रों व माइक्रो फाइनेंस कर्मियों की सुरक्षा संबंधित समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्देश दिए गए। व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि दुकानों में अच्छे किस्म के कैमरे लगवाएं। कैमरे का डीवीआर सुरक्षित जगह पर रखें एवं मोबाइल फोन से कनेक्ट रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने पर संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, हलका प्रभारी, बीट कांस्टेबल व डायल 112 को सूचना दें। अपनी-अपनी दुकानों पर अपने सर्किल व थाना क्षेत्र से संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण का सीयूजी नंबर, मोबाइल नंबर, हेल्पलाइन नंबर चस्पा करें। इससे आने जाने वालों लोगों को भी मदद मिलेगी।