फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिलाओं में पुरुषों से बेहतर सृजन क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हनी। मिशन शक्ति फेज -5 के तहत सोमवार को नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांस्कृतिक परिषद, महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से यह आयोजन हुआ। कुलपति ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर सृजन की क्षमता रखती हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष सांस्कृतिक परिषद प्रोफेसर जूही शुक्ला के निर्देशन में विश्वविद्यालय की अध्यापिकाओं ने विविध क्षेत्रों में प्रख्यात नारी शक्तियों का सम्मान किया। सम्मानित महिलाओं में अनीता द्विवेदी, पूनम उमेश सिंह, डॉक्टर अलका सिंह, शालिनी राय, शिखा रावत व अरुणिमा सिंह रही। कुलपति ने प्रतीकात्मक रूप से विश्वविद्यालय की एमकाॅम की छात्रा अनन्या सिंह को एक दिन का कुलपति बनाया।
कुलपति प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाएं पुरुषों से बेहतर सृजन की क्षमता रखती हैं। महिला शिक्षित होती है तो उसके माध्यम से पूरा परिवार शिक्षित होता है। जूही शुक्ला ने कहा कि नारी सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। संचालन सांस्कृतिक परिषद के सचिव डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सदैव पूजनीय रही है। सांस्कृतिक परिषद की वरिष्ठ सदस्य प्रोफ़ेसर गीता सिंह ने स्वरचित कविता पाठ किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद के सदस्य व प्रोफेसर मदन मोहन पांडेय, डॉक्टर पंकज सिंह, डॉक्टर जयप्रकाश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें