अजमतगढ़ ब्लाक के डा. राममनोहर लोहिया गांव कुदारन तिवारी में बुधवार की शाम बीडीओ रामदरश की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। इस दौरान ग्रामीणाेें ने अधिकारियों को गांव की समस्याओं से अवगत कराया।
बीडीओ के निरीक्षण के दौरान 166 शौचालयों में से 135 शौचालय पूर्ण मिले। बीडीओ को बताया कि गांव में 17 इंडिया मार्क टू हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव गया था। लेकिन एक भी हैंडपंप नहीं लगा है।
इस अवसर पर एडीओ एसटी विजय कुमार जायसवाल, आंगनवाड़ी सुपरवाईजर कासिफा, एसडीओ विद्युत विभाग हंसराज कुमार कौशल, प्रधान रामाश्रय यादव, आदि उपस्थित थे।