फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किशोरी की मौत मामले में जांच कमेटी गठित, ऑपरेशन से जुड़े छह कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय जिला चिकित्सालय में पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के बाद किशोरी की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

प्रमुख अधीक्षक डॉ. सतीश चंद्र कनौजिया ने मामले की जांच के लिए तीन वरिष्ठ चिकित्सकों की समिति गठित की है। साथ ही ऑपरेशन से जुड़े छह कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी सूर्यभान पाल की बेटी पुष्पा पाल का एक अक्तूबर को ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और लगातार रक्तस्राव होने के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने ऑपरेशन के लिए पांच हजार रुपये लेने समेत कई आरोप लगाए थे। किशोरी की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा भी हुआ था। प्रमुख अधीक्षक के आदेश के अनुसार जांच समिति शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों, ऑपरेशन की परिस्थितियों और निर्धारित मानकों के पालन की बिंदुवार जांच करेगी।
समिति को एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। समिति में वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र सर्जन डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष, वरिष्ठ परामर्शदाता ऑर्थो सर्जन डॉ. पीबी प्रसाद सदस्य और सर्जन डॉ. संजय गौड़ सदस्य हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन से जुड़े डॉ. आमोद कुमार, डॉ. ए.के. कुशवाहा, ओटी इंचार्ज उर्मिला कुमारी, स्टाफ नर्स आशुतोष व सुनील कुमार दुबे तथा ओटी टेक्नीशियन अमन प्रजापति को नोटिस दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रमुख अधीक्षक ने बताया कि जांच कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें