फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर चौक पर एक सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बच्चा अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल से बूढ़नपुर बाजार जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव निवासी शिव राजभर (14) बूढ़नपुर बाजार किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान बगल के ही शिवपाल राजभर (6) पुत्र मित्तू राजभर भी उसके साथ बाजार चला गया। वह लोग साइकिल से बूढ़नपुर चौक पर पहुंचे तो पीछे से ऑटो ने उन्हें हल्की सी टक्कर मार दी। इससे वह लोग गिर गए और शिव राजभर ट्रक के पिछले पहिया के नीचे आ गया और इससे वह घायल हो गया। चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें