फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की इलाज के दौरान मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधारी क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर रविवार की शाम पांच माह की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के फराशटोला मुहल्ला निवासी राजेश गुप्ता की पांच माह की पुत्री की तबीयत खराब थी। शनिवार की शाम परिजन उसे लेकर प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्ची को डबल निमोनिया बताया। बच्ची को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम बच्ची की हालत काफी बिगड़ गई। जिस पर अस्पताल स्टाफ ने उसे आईसीयू में भर्ती कर दिया। जहां कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्ची पहले से ही काफी गंभीर थी, उसे भर्ती नहीं किया जा रहा था लेकिन परिजनों के अनुरोध पर भर्ती कर लिया गया। अब जब बच्ची की मौत हो गई तो परिजन आरोप लगा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें