फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूल वैन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बसौंधा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे घर के बाहर निकलते ही आरुही (3) को तेज गति जा रहे स्कूल वैन ने धक्का मार दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक तेज गति से वाहन लेकर भाग गया। बसौंधा गांव निवासी लालबिहारी के घर उसकी बेटी रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9:30 बजे लालबिहारी की नतिनी आरुही खेलने के लिए बाहर निकली। इसी दौरान गांव के बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए जा रहे वैन ने उसे धक्का मार दिया। इससे बच्ची लहूलुहान होकर गिर पड़ी। लोग बच्ची को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन उसने तम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। थोड़ी देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन वर्षीय बच्ची की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। इस घटना से हर कोई गमजदा था। उधर, घटना के बाद स्कूल वैन लेकर चालक तेज गति से भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि नाना लालबिहारी की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल वैन को बरामद कर लिया लेकिन चालक नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ऑटो पलटा, किशोरी समेत तीन घायल-बिंद्राबाजार। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिद्दीनपुर में टोल प्लाजा के पास बृहस्पतिवार की करीब 5 बजे मुहम्मदपुर की तरफ से आजमगढ़ जा रहा अनियंत्रित ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार मेंहनगर निवासी निशा (25) व वंदना (34) और रानी की सराय निवासी अंजलि (17) गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी शादी समारोह से लौट रही थीं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें