फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैरीबैग और ठोंगा बनाकर बंदी कमाएंगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जेल में सुधार के साथ-साथ बंदियों की आमदनी बढ़ाने और सरकार के प्लास्टिक बंद की मुहिम से भी जुड़ने की योजना जेल प्रशासन ने तैयार की है। इसके तहत बंदियों से कैरीबैग और ठोंगा बनवाया जाएगा और उसकी सप्लाई जिले के बड़े व्यापारियों के जरिए की जाएगी। थोक व्यापारियों के यहां से अन्य दुकानदारों तक पहुंचाया जाएगा। योजना को शुरू करने के लिए शुक्रवार को जेल में कुछ सामाजिक संस्थाओं से बातचीत का दौर शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

सरकार ने प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगा दी है। ऐसे में दुकानदारों के समक्ष भी सामान देने की समस्या उत्पन्न हो गई है। जेल में वर्तमान समय में 1354 महिला और पुरुष बंदी हैं। ऐसे में बंदियों की मदद से कैरीबैग और कागज का ठोंगा तैयार कर उसकी सप्लाई की जाएगी। इस काम के लिए बंदियों को मेहनताना दिया जाएगा। कैरीबैग तैयार करने के लिए जहां जेल में मशीन लगाई जाएगी, वहीं ठोंगा बनाने के लिए पुराने अखबारों का प्रयोग किया जाएगा। दुकानदारों के कम दाम पर कैरीबैग और ठोंगा मिलेगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि आज कुछ सामाजिक संस्थाओं के लोगों से बातचीत की गई। अन्य लोगों का चयन कर उनसे संपर्क किया जा रहा। जल्द ही शुरूआत कर दी जाएगी। इसका फायदा बंदियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें