फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब पोर्टल पर मिलेगी एडेड स्कूलों की कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित एडेड स्कूलों की हर जानकारी वेब पोर्टल पर मिलेगी। नई शिक्षा नीति के तहत वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा। किस स्कूल में कितने शिक्षक, छात्र और स्टाफ है। फीस कितनी है। वहां क्या सुविधाएं हैं, एक तरीके से हर स्कूल की कुंडली पोर्टल पर होगी।
विज्ञापन

अभिभावकों को माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की जानकारी नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्रों में तो कोई भी मान्यता का बोर्ड लगा लेता है। इसके बाद बोर्ड परीक्षा फार्म भरने के नाम पर छात्रों से अधिक रुपये वसूलते हैं। ऐसी शिकायतें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक होती है लेकिन अब यह खेल लंबे समय तक नहीं चलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की माने तो नई शिक्षा नीति के तहत एक वेब पोर्टल तैयार किया जाएगा। इस पर हर एडेड स्कूल की जानकारी होगी। इससे अभिभावकों और छात्रों को स्कूल की जानकारी करने में आसानी होगी। साथ ही शिक्षकों और स्टाफ का भी सारा ब्योरा होगा। इससे फर्जी शिक्षकों पर भी प्रतिबंध लग सकेगा।
नई शिक्षा नीति के तहत कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। जिससे व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। वेब पोर्टल तैयार करने की बात सुनने में आ रही है। पोर्टल पर हर एडेड स्कूल की जानकारी उपलब्ध होगी। हालांकि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा अपलोड किया जा रहा है। पोर्टल को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। - डा. वीके शर्मा, डीआईओएस, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें