फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय में प्रो. धीरेन्द्र कुमार ने डीन का काम संभाला

विज्ञापन
कोटवा स्थित कृषि विवि में पौधरोपण करते धीरेंद्र कुमार सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। कृषि महाविद्यालय कोटवा में मंगलवार को सह अधिष्ठाता के रूप में प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इसके पहले वे गोविन्द वल्लभ पंत कृषि विश्व विद्यालय पंत नगर में कृषि विभागाध्यक्ष के पद थे। इस दौरान उन्होंने कैंपस में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रो. सिंह ने सभी शिक्षकों के साथ बातचीत की। महाविद्यालय के विकास के संदर्भ में चर्चा की। स्नातकोत्तर और पीएचडी के पाठ्यक्रम को लाने पर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अनुसंधान के कार्य, प्रसार एवं विद्यार्थियों के उत्थान के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कृषि महाविद्यालय के विकास के लिए अपने कुलपति डा. विजेन्द्र सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से अनुरोध करूंगा आपेक्षित सहयोग मिले। हमारे महाविद्यालय के विकास के लिए सहयोग करें, ताकि महाविद्यालय और अध्ययनरत विद्यार्थी आगे बढ़े। इस मौके पर डा. अजीत वर्मा, डॉ. आरपी सिंह, डा. विनय कुमार, डा. एके सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, डा. संदीप पांडेय, डा.पीयूषा सिंह, डा. विजय लक्ष्मी राय, डा. आकांक्षा तिवारी, डा.रेनू गंगवार, डा. विनोद, डा. विमलेश, डा.विनीत, डा. पांडियाराज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें