फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी गई फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा की ओर से यशोदा लाल मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव और राम नरायन बालिका इंटर कालेज मधुबन में बृहस्पतिवार को फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत मोबिलाइजेशन आफ स्कूल स्टूडेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान केवीके के वैज्ञानिक डा. केएम सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन, डा. रुद्र प्रताप सिंह ने जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया, मशरूम उत्पादन, डा. रणधीर नायक ने मृदा परीक्षण के बारे में जानकारी दी। मौसम प्रेक्षक उपमन्यु सिंह ने योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुमारी अंजनी सिंह ने प्रथम, कुमारी अर्चना ने द्वितीय तथा विशाल सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कला में प्रथम पुरस्कार कुमारी अंजनी सिंह, कुमारी अर्चना ने द्वितीय पुरस्कार तथा कुमारी नेहा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में कु. वैशाली चौहान प्रथम, काजल सिंह द्वितीय पुरस्कार तथा कु. तनु सिंह ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें