फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रक के धक्के से मासूम की मौत, नाना-नानी घायल

विज्ञापन
मृतका आ​स्मिता की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के समीप एक होटल के सामने मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपती और उनके साथ मौजूद तीन माह की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से सभी को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गांव निवासी इंद्रमणि राम (62) ने बताया कि वह अपनी पत्नी रामवती देवी (58) और अकबरपुर तरफकाजी गांव निवासी नतनी अस्मिता (3 माह) पुत्री अजय कुमार को लूना मोटरसाइकिल से लेकर बजरंग नगर की ओर जा रहे थे। कंजहित बाजार के पास बरडीहा मोड़ पर एक होटल के सामने ट्रक की चपेट में आने से अस्मिता और उसकी नानी रामवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उन्हें हल्की चोट आई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सभी को तत्काल 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मासूम अस्मिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, रामवती देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंद्रमणि राम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मासूम अस्मिता की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।
मां सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि अस्मिता के पिता अजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें