फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के साथ अभद्रता पड़ी महंगी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बहलोल कटौली गांव में दो दिन पूर्व सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस के साथ अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को नामदज करते हुए 40-50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बहलोलपुर कटौली गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। बताया गया था कि पट्टे पर मिली भूमि पर पौधरोपण किया गया था। उसे भी नष्ट कर दिया गया है। पुलिस 27 अक्तूबर को जांच के लिए पहुंची थी। यहां उक्त भूमि पर अनुसूचित जाति की महिलाएं उपला पाथ रही थीं। पुलिस ने महिलाओं को मना किया तो वो वहीं धरने पर बैठ गई। बताया यहां तक जा रहा है कि पुलिस के साथ न सिर्फ उन्हें अभद्र व्यवहार किया गया बल्कि पुलिस की ओर से पकड़े गए कुछ युवाओं को छुड़ा भी लिया गया। साथ ही पुलिस को बंध बना लिया। बाद में पहुंची फोर्स ने उन्हें खदेड़ा था। सब इंस्पेक्टर मेहरे आलम की तहरीर पर 20 लोगों को नामजद करते हुए 40.50 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर की गई है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बंधक बनाने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें