फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दूकानदार सहित तीन घायल

Tue, 10 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौक पर मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक सवारों ने सड़क पार कर रहे दुकानदार को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


 इसके बाद बाइक पलट जाने से बाइक सवार दोनों घायल हो गए।  स्थानीय लोगों ने तीनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दुकानदार की हालत को गंभीर बताया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सठियांव गांव निवासी राजपत चौहान (45) की सठियांव चौक पर मिठाई की दूकान है। मंगलवार की शाम वह दूकान के सामने सड़क पार कर रहा था।

तभी आजमगढ़ की तरफ से जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मारी और फिर पलट गई। जिससे दुकानदार सहित बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए।

हादसा होते ही आसपास के लाेग उस ओर दौड़ पड़े और तीनों घायलों को को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका
 इलाज हो रहा है। बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें