फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामिया तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार की रात लूट व छिनैती में वांछित अभियुक्त को बड़ागांव नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर निजामाबाद पुलिस मंगलवार की रात क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फरार चल रहा 25 हजार का इनामिया अपराधी अंसार पुत्र असलम निवासी चकिया बड़ागांव नहर पुलिया के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस देख कर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। जिस पर पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम अंसार पुर असलम निवासी चकिया हुसैनाबाद थाना निजामाबाद बताया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। अंसार की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी, वह लूट व छिनैती की कई घटनाओं में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें