फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अभ्यर्थियों के अभिलेख में मिली गड़बड़ी, नियुक्ति निरस्त होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश में 69 हजार सहायक अध्यापकों के सापेक्ष हुई 31277 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में काउंसलिंग के बाद नियुक्ति पत्रों का वितरण हो चुका है। बेसिक शिक्षा परिषद ने नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। इसके तहत 1294 शिक्षकों का डाटा चेक किया गया जिसमें पहले दिन तीन शिक्षकों का और दूसरे दिन दो और शिक्षकों के अभिलेखों में गड़बड़ियां मिलीं। पांचों शिक्षकों के अभिलेख में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। अभी तक किसी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। ऐसे विभाग यह मानकर चल रहा कि शिक्षक साक्ष्य सहित प्रस्तुत नहीं हो रहे तो वह कहीं न कहीं इस गड़बड़ी में शामिल हैं। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि जवाब न देने पर शिक्षकों की नियुक्ति भी निरस्त कर दी जाएगी। हालांकि इन्हें नियुक्ति पत्र मिल चुका है लेकिन इन्हें विद्यालय आवंटन नहीं किया गया है। यदि यह नहीं आते हैं तो नियुक्ति निरस्त होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें