फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में युवती ने लगा ली फांसी

Sat, 23 Sep 2017 11:52 PM IST
आजमगढ़/ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चकमोजनी गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर युवती जान दे दी। भोर में घर वालों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   
विज्ञापन


     
चकमोजनी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री लालबहादुर चौहान मुंबई रहती थी। वह कुछ माह पूर्व घर आई हुई थी। यहां परिवार में किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद वह कमरे में सोने चली गई।

भोर में घर वालों की नींद खुली तो देखा कि सोनम की लाश दुपट्टे से लटक रही थी। सोनम की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें