फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के मसायब सुन रो पड़े अजादार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर कस्बा और ग्रामीण इलाकों में मजलिसों का सिलसिला जारी है। गुरुवार की रात इमामबाडों में कई मजलिसे आयोजित की गईं। फूलपुर शिया आबादी स्थित इमाम बारगाह में देर रात तक मजलिस हुई। दसमडा गांव स्थित शाहंशाह हुसैनी बारगाह में बिहार से आए मौलाना सैयद अमीर हैदर ने मजलिस को खिताब किया। कहा कि करबला में जितना जुल्म इमाम हुसैन पर हुआ, किसी पर नहीं हुआ। करबला में छ साल के बच्चे से लेकर 86 साल के बुजुर्गों को भी शहीद कर दिया गया। जनाबे जैनब ने ही बताया था कि इमाम हुसैन का अपनी कुरबानी देने का क्या मकसद था। आज पूरी दुनिया में अजादारी जनाबे जैनब की वजह से जिंदा है। मौलाना ने जब करबला में शहीदों का मसायब पेश किया तो अजादार रो पड़े। अजुमन गुलजारे पंजतन ने मातम किया। अंबारी, चमावां, कंदरी, माहुल, बिजहर, खपड़ा गांव, मुरादाबाद, समैसा, कुशलगांव, मक्खापुर, शाहजेरपुर आदि जगहों पर मजलिस आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें