फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीवानी बार एसोसिएशन चुनाव में 91 फीसदी अधिवक्ताओं ने किया मतदान, आचार संहिता के उल्लंघन पर पांच मत निरस्त, अब 1845 मतों की ही गणना की जाएगी

विज्ञापन
मतदान करने के लिए कतार में खड़े अधिवक्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। दीवानी बार एसोसिएशन के चुनाव में सोमवार को गहमा-गहमी के बीच भारी मतदान हुआ। 2035 अधिवक्ताओं में से 1850 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि आचार संहिता के उल्लंघन के चलते पांच अधिवक्ताओं के मत निरस्त कर दिए गए, जिसके कारण अब 1845 मतों की ही गणना की जाएगी। इस प्रकार मतदान प्रतिशत करीब 91 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंत्री सहित 16 पदों के लिए कुल 62 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनका भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया है। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए छह ही प्रत्याशी मैदान में होने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
मतदान की शुरुआत सुबह कुछ धीमी रही। पहले दो घंटों में मात्र 200 मत ही डाले जा सके। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता, कनिष्ठ अधिवक्ताओं की तुलना में मतदान में आगे रहे। वहीं पहली बार मतदान कर रहे युवा अधिवक्ता भी चुनाव को लेकर उत्साहित नजर आए। दोपहर होते-होते मतदान की गति तेज हो गई और अधिवक्ताओं की कतारें लंबी होती चली गईं। दोपहर ढाई बजे तक 1500 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। मतदान के अंतिम समय तक प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रानी की सराय, निजामाबाद, तरवा, मेहनगर सहित कुल छह थानों की पुलिस व्यवस्था लगाई गई थी। लगभग 50 से अधिक पुलिसकर्मी दिनभर तैनात रहे। थाना प्रभारी रानी की सराय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए एहतियातन पुलिस बल रात भर संघ भवन में मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें