फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीत से दिया सामाजिक संदेशधूमधाम से मना आदर्श इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव

Thu, 08 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने जहां गीत-संगीत से सभी का मनोरंजन किया वहीं एकांकी नाटकों से लोगों को संदेश भी दिया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। भोजपुरी गायक श्रीराम यादव ने ‘संत मौनी बाबा की महिमा के गुन गाईला’ सुनाया तो पूरा परिसर मौनी बाबा के जयकारे से गूंज उठा।

 इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा ज्योति, रंजना ने ‘आजा मां शारदे हम उतारे आरती’ गीत गाया तो सरिता, काजल और उजाला ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

रत्नेश वर्मा ने देश भक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ की प्रस्तुति से सभी में देश प्रेम का जज्बा पैदा कर दिया। छात्रा ज्योति और पूजा ने एकांकी ‘आज का बाबा रामदेव’ की प्रस्तुति कर लोगों को लोटपोट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी क्रम में रंजना, शिखा, उजाला, काजल और आरती ने नृत्य की प्रस्तुति से लोगों की तालियां बटोरीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गुरु का दर्जा सबसे ऊंचा माना गया है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से गुरुओं का सम्मान करने का आह्वान किया। विद्यालय के संस्थापक शिवशरन यादव व प्रधानाचार्य डा. ओम प्रकाश यादव ने आभार जताया।

इस मौके पर विरेंद्र यादव, हंसराज यादव, रमेश यादव, रामजनम, सुरेंद्र सरोज उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान राजदेव यादव ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें