फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जूडो में 80 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के अखिलेश ने चंदौली के अमरेश को हराया

विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित 29वीं अंतरजनपदीय वाराणसी जूडो, ताइक्वांडो, वुशु एवं कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। विभिन्न जनपदों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने-अपने भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन



जूडो प्रतियोगिता के 80 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के अखिलेश कुशवाहा ने चंदौली के अमरेश सिंह को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम वर्ग में आजमगढ़ के सुभाष पटेल, 87 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन यादव और 63 किलोग्राम वर्ग में विकास प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले जीत लिए। वुशु प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम वर्ग में मऊ के विजय यादव विजेता रहे, जबकि 84 किलोग्राम वर्ग में जौनपुर के आदित्य त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। कराटे प्रतियोगिता के 67 किलोग्राम वर्ग में जौनपुर के पंकज गौड़ व 84 किलोग्राम वर्ग में आदित्य त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़, सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह, कोच दीनदयाल, कन्हैया यादव, संजय कुमार, पीटीआई बलवंत यादव, माता प्रसाद, सुरेश यादव, सुनील कुमार शिंदे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें