फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण में 29 अनुपस्थित, एक दिन का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी की ओर से उप श्रमायुक्त रोशन लाल द्वारा शुक्रवार को पांच कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। इसमें कुल 29 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थितों में दो अधिकारी और 27 कर्मचारी सम्मिलित हैं। कमिश्नर ने अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही चेतावनी निर्गत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त ने प्रात: 10.10 बजे अधिशासी अभियन्ता, यांत्रिक लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण किया। एक्सईएन यान्त्रिक मोतीलाल के साथ ही सात कर्मचारी अनुपस्थित थे। 10.15 बजे अधीक्षण अभियन्ता प्रान्तीय खंड लोनिवि कार्यालय का निरीक्षण हुआ। एक कर्मचारी अनपस्थित मिला। एक्सईएन लोनिवि कार्यालय में 17 कर्मचारी अनुपस्थि थे। 10.45 बजे एक्सईएन बाढ़ खंड कार्यालय के निरीक्षण में एक्सईएन दीपक कुमार के साथ ही दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 10.35 बजे एक्सईएन आरईएस कार्यालय के निरीक्षण में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें