फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फुटबॉल में नेपाल ने मुबारकपुर की टीम को 3-2 से दी शिकस्त

विज्ञापन
प्रतियोगिता में गोल के लिए फुटब़ॉल को किक मारता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर स्पोर्टिंग ग्राउंड पर शुक्रवार को अयाज अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में नेपाल फुटबॉल टीम ने मोबीन सपोर्टिंग क्लब मुबारकपुर को 3-2 से और दूसरे मैच में फुटबॉल टीम काठमांडू ने माडर्न स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब खैराबाद को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

अयाज अहमद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच मोबीन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर और नेपाल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया। पहले हाॅफ में नेपाल फुटबॉल टीम ने एक गोल कर 1-0 से बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ में मोबीन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर ने एक गोल दागकर स्कोर 1-1 पर बराबर कर दिया। इसके बाद मुबारकपुर ने एक गोल और करके बढ़त बना ली। इसका जवाब एक और गोल कर नेपाल फुटबॉल टीम ने मैच को 2-2 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों टीमों का स्कोर बराबर का होने पर निर्णय लिया गया कि पेनाल्टी कार्नर का अवसर दिया जाय। पेनाल्टी कार्नर में मोबीन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर ने दो गोल दागा। इसके जवाब में नेपाल फुटबॉल टीम ने तीन गोल कर मैच को अपने नाम कर लिया।
इस प्रकार नेपाल फुटबॉल टीम ने मोबीन स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर को 3-2 से हराया मैच को जीत लिया। दूसरा मैच माडर्न स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब खैराबाद और फुटबॉल टीम काठमांडू के बीच खेला गया।
पहले हाॅफ में दोनों टीमों के बीच काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिला। किसी भी टीम ने कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाॅफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ काफी प्रयास किया।
आखिर समय में मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले फुटबॉल टीम काठमांडू ने एक गोल दागकर मैच को 1-0 से जीत लिया। इस अवसर पर जियाउल्लाह अन्सारी, कासिफ मसूद, डाॅ. कमर जावेद, फैजान अहमद एडवोकेट, महमूद नोमानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें