फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में घांधली, बवाल, लाठी चार्ज, पथराव व चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य धरवारा की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए एक प्रत्याशी व समर्थकों ने मंगलवार को ब्लाक गेट के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान एसडीएम व सीओ ने पहले वार्ता का प्रयास किया। वार्ता से बात नहीं बनी तो सीओ सदर ने प्रत्याशी व उसके समर्थक को हिरासत में ले लिया। जिस पर बवाल बढ़ गया। ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय से हट कर अपने गांव गोधौरा पहुंच गए और वहीं आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को हटाना चाहा तो ग्रामीण भी उग्र हो गए और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर मेंहनगर चोटिल हो गए। घंटो पुलिस व पब्लिक भिड़त हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज के साथ ही हवाई फायरिंग व आशु गैस के गोले तक छोड़े। इसके बाद कहीं जा कर भीड़ नियंत्रित हो सकी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के धरवारा सीट की मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी कन्हैया कुमार राव को पहले विजयी घोषित किया गया, लेकिन बाद में आरओ ने कविता चौहान को विजयी घोषित कर दिया। मतगणना स्थल पर ही इसका विरोध हुआ, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कन्हैया कुमार राव ग्रामीणों के साथ घर लौट आए। कन्हैया कुमार राव गोधौरा गांव के मूल निवासी है। मंगलवार को गोधौरा गांव के ग्रामीणों व समर्थकों के साथ वे ब्लाक मुख्यालय अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर कन्हैया कुमार ने ग्रामीणों के साथ दिन में डेढ़ बजे ब्लाक गेट के सामने आजमगढ़ -गाजीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और वार्ता किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण उग्र होने लगे तो पुलिस ने प्रत्याशी कन्हैया कुमार राव व सहयोगी रोमी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस पर ग्रामीण और भड़क उठे और ब्लाक गेट से गांव गोधौरा पहुंच कर आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर यहां भी पुलिस पहुंची और बल प्रयोग कर ग्रामीणों को हटाना शुरू किया तो ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया। इंस्पेक्टर मेंहनगर सुनील चंद तिवारी पथराव में घायल हो गए। एक सिपाही भाग कर किसी के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जबकि ग्रामीण उसे बाहर घेर लिए। इसकी सूचना मुख्यालय पहुंची तो कई थानों की फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हवाई फायरिंग, लाठी चार्ज व आंशुगैस के गोले छोड़ कर ग्रामीणों को खदेड़ा गया तो सिपाही घर से बाहर निकला। इसके बाद तो घंटो पुलिस व पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध चला। काफी मशक्कत के बाद पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर सकी।
मंत्री के दबाव में परिणाम बदलने का आरोप
जहानागंज। प्रत्याशी कन्हैया कुमार व उसके समर्थकों का कहना है कि मतगणना के दौरान पहले उसे 190 वोट से विजयी घोषित किया गया। इसके बाद प्रदेश के एक मंत्री का फोन आने पर आरओ ने मंत्री की रिश्तेदार व विपक्षी कविता चौहान को 1200 मतों से विजय घोषित कर दिया। हो हल्ला मचाने पर भी मतगणना स्थल पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें