फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी बालक में मार्टीनगंज, बालिका में बिलरियागंज प्रथम

विज्ञापन
28 स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। श्रोत-जिल
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कबड्डी, लंबी कूद तथा 200 व 400 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले कराए गए। प्रतियोगिता के क्रम में कबड्डी बालक वर्ग में मार्टीनगंज प्रथम, महाराजगंज दूसरे और तरवां तीसरे स्थान पर रही। बालिका कबड्डी में बिलरियागंज प्रथम, तरवां दूसरे और सठियांव तीसरे स्थान पर रही। इसी क्रम में 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सुजीत यादव प्रथम, आकाश दूसरे और शिवम यादव तीसरे स्थान रहे, जबकि 200 मीटर दौड़ बालिका में परी मद्धेशिया प्रथम, आराध्या दूसरे और खुशी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

वहीं बालक लंबी कूद में प्रिंस यादव को प्रथम, शुभम राजभर को दूसरा और जतिन राजभर को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद बालिका में नंदिनी निषाद प्रथम, आशू यादव को दूसरा, ज्योति यादव को तीसरा स्थान हासिल किया। समापन पर मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रणविजय मिश्रा, आदित्य सिंह, सुनील, हरिद्वार यादव, शैलेश राजभर, बृजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें