फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शोभायात्रा निकाल मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
जीयनपुर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए ले जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
जीयनपुर नगर पंचायत में स्थापित एक दर्जन से अधिक मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का शुक्रवार को शोभायात्रा निकालने के बाद दोहरीघाट स्थित सरयू तट पर विसर्जन किया गया। नगर भ्रमण के दौरान जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा।
विज्ञापन

अबीर-गुलाल उड़ाते हुए युवा डीजे की धुन पर थिरके, वहीं महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर देवी प्रतिमाओं को विदाई दी। सुबह हवन-पूजन के बाद प्रतिमाओं को पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजाकर शोभायात्रा निकाली गई।
मुबारकपुर तिराहे से जीयनपुर चौक तक जगह-जगह दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर मां से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शोभायात्रा रजादेपुर, नरईपुर, लाटघाट, कांखभार और महुला होते हुए दोहरीघाट पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए सरयू तट पर व्यवस्था की गई थी। शोभायात्रा के चलते जीयनपुर बाजार में जाम लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें