फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कसाईबाड़ा’ से किया ग्रामीण जीवन का चित्रण

Sun, 11 Mar 2018 11:42 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
नाटक का दृश्य।
विज्ञापन
आठवें विश्व थियेटर ओलंपिक्स में शिवमूर्ति कृत कसाईबाड़ा का मंचन अभिषेक पंडित के परिकल्पना और निर्देशन में नई दिल्ली को होना है। 17 फरवरी को दिल्ली के लालकिले पर उपराष्ट्रपति द्वारा इसका उद्घाटन किया जा चुका है। 16 मार्च को मंडी हाउस के श्रीराम सेंटर में सूत्रधार संस्थान द्वारा इसका मंचन किया जाना है।
विज्ञापन

रविवार को कसाई बाड़ा की पूरी टीम ने रैदोपुर स्थित शारदा टाकिज परिसर में इसका प्रदर्शन किया। इस नाटक में कलाकारों द्वारा ग्रामीण जीवन और संघर्ष को रेखांकित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। जिसमें इलाके के गरीबों की बेटियों की शादी होती है। जिसमें शनिचरी भी अपने बेटी की शादी करती है। एक दिन शनिचरी को पता चलता है कि प्रधान ने सारी लड़कियों को गलत काम के लिए बेंच दिया है। वह प्रधान के खिलाफ अनशन शुरू कर देती है। मामला बढ़ता देख थाना प्रधान और लीडर को बुलाकर समझाते हैं और दोनों में सुलह करा देते हैं। इधर शनिचरी अकेले धरने पर बैठी है। लीडर एप्लीकेशन पर अंगूठा निशान लेने के बहाने शनिचरी की सारी जमीन अपने नाम लिखवा लेता है और प्रधान शनिचरी को जहर दे देता है। अभिषेक पंडित ने बताया कि 14 मार्च को कलाकार ओलंपिक्स में प्रतिभाग करने के लिए रवाना होंगे। इसमें ममता पंडित, डा. अलका सिंह, डा. आशा सिंह, डा. पूजा पांडेय, स्नेहलता, डीडी, संजय, नंदकिशोर, हरिकेश, अंगद, संदीप, रितेश, राजन्म आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें