आजमगढ़। आटो रिक्शा से अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को सिधारी थाना पुलिस ने बैठौली तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने 100 लीटर अवैध शराब के साथ ही यूरिया, नौसादर व आटो रिक्शा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
प्रभारी निरीक्षक सिधारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार थाने की पुलिस शनिवार की सुबह बैठौली तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान शाहगढ़ की तरफ से एक आटो आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने आटो को चालक सहित पकड़ लिया। आटो में 100 लीटर शराब बरामद हुई। इसके साथ ही 100 ग्राम नौसादर व 200 ग्राम यूरिया भी बरामद हुआ। पूछताछ में आटो चालक ने अपना नाम नंदलाल यादव पुत्र शंकर यादव निवासी पैकौली थाना सिधारी बताया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।