फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। गंभीरपुर थाने से एक किलोमीटर की दूरी पर आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित एक हाते में संचालित अवैध शराब की फैक्ट्री में बुधवार की भोर एसटीएफ की लखनऊ और वाराणसी इकाई की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मौके से 22 ड्रम स्पिरिट, शराब की 22990 खाली बोतल, 50 हजार अवैध होलोग्राम, 40 हजार रैपर, 48 हजार ढक्कन, दो बोतल पैकिंग मशीन, 20 खाली ड्रम, 28 किलोग्राम यूरिया, दो मोबाइल, 9980 रुपये, एक महिंद्रा डीसीएम, एक बोलेरो, एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक यह लोग अपने यहां शराब तैयार कर लग्जरी वाहनों से पूर्वांचल के जिलों में सप्लाई कर रहे थे।

एसटीएफ की लखनऊ इकाई के इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि रानीपुर रजमो गांव निवासी राजीव सिंह का बिंद्राबाजार के अंत में हाता है। जहां राजीव के अलावा उसका भाई अवनीश सिंह और मैनपुरी जिले के आशाराम यादव सहित अन्य अवैध शराब की फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन


यह लोग अपने हाथे में देशी और अंग्रेजी शराब शीशियों में पैककर स्कार्पियो, स्वीफ्ट कार, बोलेरो और पिकअप से शराब की सप्लाई कर रहे थे। इनके कारनामों के विषय में जानकारी होने पर एसटीएफ लखनऊ की टीम अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार की भोर में छापेमारी की। इस दौरान इन तोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, गंभीरपुर थाने से महज एक किलोमीटर की दूरी पर अवैध शराब की यह फैक्ट्री चल रही थी। गंभीरपुर थाने की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एसटीएफ टीम के इस बड़े खुलासे की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गंभीरपुर प्रदीप चौधरी मौके पर पहुंचे और एसटीएफ की टीम के साथ बरामद माल समेटने में जुट गए। उधर, एसटीएफ की टीम गिरफ्तार आरोपियों से उनके और ठिकानों और गिरोह के सदस्यों के विषय में पूछताछ कर रही है।

दरोगा के साथ बैठकर फैसले निपटाता था आरोपी
आजमगढ़ (ब्यूरो)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में एसटीएफ लखनऊ की टीम ने जिस शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार की है। बताया जाता है कि उसमें से एक आरोपी अक्सर गंभीरपुर थाने पर पुलिस के साथ बैठा रहता था।

उसके जिम्मे थाने का पूरा खर्च जैसे चाय, पान आदि था। वह पुलिसवालों के साथ बैठकर थाने पर लोगों की समस्याएं भी सूनता था। बुधवार को उक्त आरोपी का कालाचिट्ठा खुलने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें