फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री में असलहा बनाने वाला आरोपी विन्ध्यांचल। श्रोत-पुल - फोटो : अरीशा नाज।
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार की देर रात कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। पुलिस भागे दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की रात गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भवानीपुर में एक छप्पर के अंदर अवैध तमंचों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर तीन व्यक्ति तमंचा बनाने के उपकरणों के साथ मिले। इनमें से दो भाग निकले, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवलर गांव का निवासी विन्ध्यांचल के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से दो तमंचा, एक कारतूस, दो अर्द्धनिर्मित तमंचे व तमंचा बनाने की फैक्टरी मय उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध तमंचों का निर्माण करता था और कारतूस सहित बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।थाना अतरौलिया में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस भागे हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

फरवरी 2025 में भी पकड़ी गई थी अवैध शस्त्र फैक्ट्री-आजमगढ़। जनपद में अवैध शस्त्र निर्माण का नेटवर्क कोई नया नहीं है। फरवरी 2025 में तहबरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। तहबरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध तमंचे, अर्द्धनिर्मित असलहे और शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए थे। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम लालधारी, निवासी ग्राम खुटिया, थाना तहबरपुर बताया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सात पूर्ण निर्मित तमंचे, तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे (बॉडी), छह अर्द्धनिर्मित नाल, एक कारतूस तथा तमंचा बनाने में प्रयुक्त कुल 167 सामान व औजार बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें