फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चोर पहचानने पर मिलेंगे 10 हजार रुपये और एक ट्रॉली ईंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मेडिकल हॉल पर दवा लेने आए एक व्यक्ति की जेब से चोरों ने 25 हजार रुपये चुरा लिए। घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पीड़ित ने तहरीर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने वाले को 10 हजार रुपये नकद और एक ट्रॉली ईंट देने की घोषणा की है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के रतुवापार गांव निवासी अनिरुद्ध यादव रविवार को ममता मेडिकल हॉल पर दवा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक उनके आसपास घूमते रहे और मौका पाकर उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकालकर भाग गए।
विज्ञापन

उस समय उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी। कुछ देर बाद जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने जेब देखी, जिसमें रुपये नहीं थे। इसके बाद वह तुरंत मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज चेक कराया, जिसमें दो युवक जेब से रुपये निकालते हुए दिखाई दिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नकद और एक ट्राली ईंट देने की घोषणा की है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें