फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं शौचालय की शीट नहीं तो कहीं टोटी मिली गायब, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने गुरुवार को जूम एप के माध्यम से करीब 6.30 बजे सामुदायिक शौचालयों का रैंडम चेकिंग कर सत्यापन किया। चेकिंग के दौरान दस ब्लाकों के 11 सामुदायिक शौचालय अपूर्ण पाए गए। उन्होंने संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सचिवों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कमियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए और चेतावनी दी है कि यदि कमियों की पुनरावृत्ति पाई गई तो संबंधित के विरूद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने सामुदायिक शौचालय का जूम एप के माध्यम से रैंडम चेकिंग किया। जिसमें करीब 100 सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन किया गया। इस दौरान कोयलसा ब्लाक के धनेज पांडेय, लालगंज के चौकी नसरतपुर, महाराजगंज के चेवता, मार्टीनगंज के गम्हीरी, मेंहनगर के गौरा, मिर्जापुर के गहनी खुर्द, सठियांव डीलिया, तहबरपुर देवरिया, तरवां ढाका व ठेकमा के भूलनडीह और बीजौली ग्राम पंचायत का शौचालय अपूर्ण पाया गया। इन ब्लाकों में कहीं पर शौचालय की शीट नहीं लगी तो कहीं टोटी नहीं लगी है। कई शौचालयों में पानी की भी व्यवथा नहीं है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लिया तो डीपीआरओ लालजी दूबे ने सभी संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम सचिव को चेतावनी जारी की गई है कि भविष्य में आदेश के अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें